Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र घर की छत गिरी, 2 सगे भाइयों की मौत, चार की हालत गंभीर

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां बुधवार सुबह एक मकान की छत गिर गई है। इस हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर आनन-फानन में शाहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी का है। यहां रविवार सुबह 6 यह हादसा हुआ है, यहां 7 लोग सो रहे थे। इसी बीच युवक उठकर बाहर चला गया था। जिसके बाद 6 लोगों के ऊपर अचानक से छत गिर गई और वह मलबे में दब गए। जिनमें से दो की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी संदीप और कुलदीप के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं, जो लोग घायल हुए है, सभी काम के चलते शाहाबाद आए हुए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।