समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटारा : सीटीएम
May 11, 2026, 23:53 IST
झज्जर, 11 मई। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में छ: शिकायतें पंजीकृत की गई। इस अवसर पर डीसीपी शुभम सिंह भी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर सीटीएम रितु बंसीवाल ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
सीटीएम ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, संवेदनशील एवं संतोषजनक निपटारा किया जाए, ताकि नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः: 10 बजे से 12 बजे तक जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडल मुख्यालयों पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीकी स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान संबंधित शिकायतकर्ता से लगातार संवाद बनाए रखें तथा समाधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को जिला मुख्यालय के अलावा बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार तथा बेरी मे एसडीएम रेणुका नांदल ने भी आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुमित कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्विनी सांगवान, भाजपा जिला महामंत्री दयाकिशन जांगड़ा,जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।