Gold Storage Limit:  घर में रख सकते हैं कितना Gold? जान लें नियम

 
gold storage limit
 

Gold Storage Limit: अगर आप भी सोना खरीदकर घर में रखने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। यदि आप सोचते हैं कि कितना भी सोना खरीदकर घर में रख सकते हैं तो आप गलत है। घर में सोना खरीदकर रखने को लेकर भी नियम है। अगर आप तय सीमा से ज्यादा सोना रखते हैं तो सरकार उसे जब्त कर सकती है। आइए जानते हैं कि आप घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं।

अपने पास कितना रख सकते हैं सोने का  गहना
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गोल्ड रखने को लेकर नियम बनाए हैं। इसमें सोने का भाव नहीं बल्कि कुल वजन को आधार माना गया है। यानि सोना कितने रुपये का है, इसकी जांच नहीं की जाती बल्कि गोल्ड कितना ग्राम है इस बात को देखा जाता है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस ने सोना रखने को लेकर एक लिमिट तय की है।रत्न और आभूषण

बता दे कि  शादीशुदा महिला अपने पास सोना 500 ग्राम तक रख सकती है। वहीं अविवाहित महिला 250 ग्राम तक सोना अपने पास रख सकती है। घर का पुरुष सदस्य 100 ग्राम तक गोल्ड  ज्वैलरी अपने पास रख सकता है। इतना सोने का गहना होने पर सरकार इसे जब्त नहीं करेगी, भले ही आपके पास इसका कोई बिल न हो। लेकिन अगर आपके पास सोने के सिक्के, सोने के बिस्कुट या सोने की ईंट है तो इसके लिए बिल जरूरी है। अगर आप इसकी सही जानकारी नहीं देंगे तो इनकम टैक्स के अधिकारी इन्हें जब्त कर सकते हैं।