Gold Silver Rates Today: सोने और चांदी की कीमतों में क्या हुआ है बदलाव, देखें आज 24k, 22k, 18k सोने के दाम

 
gold price today

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 April 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह तक 0.08% चढ़कर यानी 119 रुपये तेजी के साथ 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले दिन यह 1,49,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना मंगलवार सुबह तक 1,48,899 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹150810 ₹138250 ₹113140
मुंबई ₹150660 ₹138100 ₹112990
कोलकाता ₹150660 ₹138100 ₹112990
चेन्नई ₹152620 ₹139900 ₹116700
पटना ₹150710 ₹138150 ₹113040
लखनऊ ₹150810 ₹138250 ₹113140
मेरठ ₹150810 ₹138250 ₹113140
अयोध्या ₹150810 ₹138250 ₹113140
कानपुर ₹150810 ₹138250 ₹113140
गाजियाबाद ₹150810 ₹138250 ₹113140
नोएडा ₹150810 ₹138250 ₹113140
गुरुग्राम ₹150810 ₹138250 ₹113140
चंडीगढ़ ₹150810 ₹138250 ₹113140
जयपुर ₹150810 ₹138250 ₹113140
लुधियाना ₹150810 ₹138250 ₹113140
गुवाहाटी ₹150660 ₹138100 ₹112990
इंदौर ₹150710 ₹138150 ₹113040
अहमदाबाद ₹150710 ₹138150 ₹113040
सूरत ₹150710 ₹138150 ₹113040
पुणे ₹150660 ₹138100 ₹112990
नागपुर ₹150660 ₹138100 ₹112990
नासिक ₹150690 ₹138130 ₹113020
बैंगलोर ₹150660 ₹138100 ₹112990
वडोदरा ₹150710 ₹138150 ₹113040
भुवनेश्वर ₹150660 ₹138100 ₹112990
कटक ₹150660 ₹138100 ₹112990
केरल ₹150660 ₹138100 ₹112990
रायपुर ₹150660 ₹138100 ₹112990
हैदराबाद ₹150660 ₹138100 ₹112990

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,300 रुपये, या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 0.14 प्रतिशत बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।