Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 27 October 2025 : भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे सोना और चांदी के दामों में अब गिरावट देखने को मिल रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का भाव गिरकर ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमत घटकर ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत घटकर ₹1,52,600 प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई, जहां सोना $4,087.55 प्रति औंस और चांदी $48.12 प्रति औंस तक नीचे आ गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी वायदा कारोबार में गिरावट देखने को मिली। यहां सोने का वायदा भाव ₹1,22,995 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹1,45,829 प्रति किलोग्राम तक गिर गया।
आगे जानिए IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 121518 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 23 कैरेट | 121031 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 22 कैरेट | 111310 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 18 कैरेट | 91139 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 14 कैरेट | 71088 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| चांदी 999 | 147033 रुपये प्रति किलोग्राम |
पिछले दिन के सोना का भाव
दिवाली के उत्सव के कारण चार दिनों के अवकाश के बाद शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में कारोबार फिर से शुरू हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) सोना 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 18 अक्टूबर को इसका भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 23 कैरेट (99.5% शुद्धता) सोना भी घटकर 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया। शनिवार को यह 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
पिछले दिन के चांदी का भाव
स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। शुक्रवार को चांदी 1,52,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
पिछले दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव
वैश्विक स्तर पर शुक्रवार को हाजिर सोना 38.47 डॉलर (0.93%) की गिरावट के साथ 4,087.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी हाजिर भी 1.66 डॉलर घटकर 48.12 डॉलर प्रति औंस रह गई।
पिछले दिन के सोने का वायदा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,109 रुपये (0.89%) गिरकर 1,22,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसमें 12,958 लॉट का कारोबार हुआ। फरवरी 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,075 रुपये (0.86%) टूटकर 1,24,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जिसमें 2,239 लॉट का सौदा हुआ।
पिछले दिन के चांदी का वायदा भाव
दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 2,683 रुपये (1.81%) गिरकर 1,45,829 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जिसमें 21,080 लॉट का कारोबार हुआ। मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,206 रुपये (1.47%) घटकर 1,47,878 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जिसमें 5,250 लॉट के सौदे हुए।
कॉमेक्स पर सोने-चांदी का वायदा भाव
वैश्विक स्तर पर दिसंबर डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना 0.50% गिरकर 4,124.99 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का वायदा भाव 1.06% घटकर 48.19 डॉलर प्रति औंस रह गया।
विशेषज्ञों की राय
न्यूज एजेंसी एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार शुक्रवार को सोना मजबूती बरकरार रखने में असफल रहा क्योंकि बाजार हाल की तेजी के बाद तकनीकी सुधार के दौर में था। सप्ताह की शुरुआत में तेज बिकवाली के बाद व्यापारी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद भारत में सोने की मांग में कमी आने की संभावना है क्योंकि त्योहारों के बाद उपभोक्ता खरीदारी कम कर देते हैं।
उधर अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति को लेकर बढ़े आशावाद के बीच कारोबारियों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने और चांदी दोनों के वायदा भावों में गिरावट दर्ज की गई।
