Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोत्तरी, 1 लाख 40 हजार के पार सोना, जानें आज का सोना चांदी का भाव
Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 December 2025 : सोने की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन कुल मिलाकर बाजार का रुख अब भी तेजी की ओर बना हुआ है। सोना नए रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंच चुका है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार सुबह तक 1,36,627 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स समेत 24 कैरेट सोना 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने ने नया शिखर छूते हुए 1,38,676 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने की कीमत बढ़कर 4,525.96 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है।
वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोना 1,39,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। अब जानते हैं IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए रेट क्या हैं, साथ ही देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव किस स्तर पर चल रहे हैं।
आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
| सोने की शुद्धता पैमाना | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 136627 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 23 कैरेट | 136080 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 22 कैरेट | 125150 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 18 कैरेट | 102470 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 14 कैरेट | 79927 रुपये प्रति 10 ग्राम |
देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर के नाम | 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम | 22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम | 18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 139410 | 127810 | 104600 |
| मुंबई | 139260 | 127660 | 104450 |
| कोलकाता | 139260 | 127660 | 104450 |
| चेन्नई | 139870 | 128210 | 106960 |
| पटना | 139310 | 127710 | 104500 |
| लखनऊ | 139410 | 127810 | 104600 |
| मेरठ | 139410 | 127810 | 104600 |
| कानपुर | 139410 | 127810 | 104600 |
| अयोध्या | 139410 | 127810 | 104600 |
| गाजियाबाद | 139410 | 127810 | 104600 |
| नोएडा | 139410 | 127810 | 104600 |
| गुडगांव | 139410 | 127810 | 104600 |
| जयपुर | 139410 | 127810 | 104600 |
| अहमदाबाद | 139310 | 127710 | 104500 |
| पुणे | 139260 | 127660 | 104450 |
| लुधियाना | 139410 | 127810 | 104600 |
| गुवाहाटी | 139260 | 127660 | 104450 |
| इंदौर | 139310 | 127710 | 104500 |
| सूरत | 139310 | 127710 | 104500 |
| चंडीगढ़ | 139410 | 127810 | 104600 |
| बैंगलोर | 139260 | 127660 | 104450 |
| भुवनेश्वर | 139260 | 127660 | 104450 |
| केरल | 139260 | 127660 | 104450 |
| रायपुर | 139260 | 127660 | 104450 |
| हैदराबाद | 139260 | 127660 | 104450 |
Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 December 2025 : चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है और यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर चुकी हैं और अब 2.5 लाख रुपये के स्तर के करीब पहुंचने की चर्चा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी का भाव 2,18,983 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
वहीं, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी 2,34,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत बढ़कर 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी बनी हुई है, जहां चांदी 72 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई है। आगे हम आपको अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे।
भारत के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)
| शहर का नाम | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किग्रा चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| मुंबई | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| कोलकाता | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| चेन्नई | ₹2,451 | ₹24,510 | ₹2,45,100 |
| पटना | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| लखनऊ | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| अयोध्या | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| मेरठ | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| कानपुर | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| गाजियाबाद | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| नोएडा | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| गुड़गांव | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| जयपुर | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| अहमदाबाद | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| पुणे | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| लुधियाना | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| गुवाहाटी | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| इंदौर | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| चंडीगढ़ | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| बैंगलोर | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| भुवनेश्वर | ₹2,451 | ₹24,510 | ₹2,45,100 |
| केरल | ₹2,451 | ₹24,510 | ₹2,45,100 |
| रायपुर | ₹2,341 | ₹23,410 | ₹2,34,100 |
| हैदराबाद | ₹2,451 | ₹24,510 | ₹2,45,100 |
पिछले कारोबारी दिन चांदी का हाल
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। चांदी 9,750 रुपये की तेजी के साथ 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 2,17,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
