Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट, देखें 24k, 22k, 18k सोने और चांदी के भाव

 
gold silver price

Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने की डेडलाइन से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपना लिया। इससे कीमती धातुओं की लिवाली पर असर पड़ा। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, अब सोना घटकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतें टूटकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलो हो गई हैं।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना टूटकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,49,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना बुधवार सुबह तक 1,47,786 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धता सुबह के रेट दोपहर के रेट शाम के रेट
सोना 24 कैरेट 147786 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 147194 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 135372 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 110840 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 86455 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹149990 ₹137500 ₹112530
मुंबई ₹149840 ₹137350 ₹112380
कोलकाता ₹149840 ₹137350 ₹112380
चेन्नई ₹151200 ₹138600 ₹115600
पटना ₹149890 ₹137400 ₹112430
लखनऊ ₹149990 ₹137500 ₹112530
मेरठ ₹149990 ₹137500 ₹112530
अयोध्या ₹149990 ₹137500 ₹112530
कानपुर ₹149990 ₹137500 ₹112530
गाजियाबाद ₹149990 ₹137500 ₹112530
नोएडा ₹149990 ₹137500 ₹112530
गुरुग्राम ₹149990 ₹137500 ₹112530
चंडीगढ़ ₹149990 ₹137500 ₹112530
जयपुर ₹149990 ₹137500 ₹112530
लुधियाना ₹149990 ₹137500 ₹112530
गुवाहाटी ₹149840 ₹137350 ₹112380
इंदौर ₹149890 ₹137400 ₹112430
अहमदाबाद ₹149890 ₹137400 ₹112430
सूरत ₹149890 ₹137400 ₹112430
पुणे ₹149840 ₹137350 ₹112380
नागपुर ₹149840 ₹137350 ₹112380
नासिक ₹149870 ₹137380 ₹112410
बैंगलोर ₹149840 ₹137350 ₹112380
वडोदरा ₹149890 ₹137400 ₹112430
भुवनेश्वर ₹149840 ₹137350 ₹112380
कटक ₹149840 ₹137350 ₹112380
केरल ₹149840 ₹137350 ₹112380
रायपुर ₹149840 ₹137350 ₹112380
हैदराबाद ₹149840 ₹137350 ₹112380

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 600 रुपये के नुकसान के साथ 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत टूटकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमत थोड़ी बढ़कर 4,659.16 डॉलर प्रति औंस हो गई। यह विदेशी बाज़ारों में निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है।