Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देखें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम
Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 27 December 2025 : सोने की कीमतों में इन दिनों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोना एक बार फिर नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,37,956 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यह भाव मान्य रहेगा।
भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत बढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें पहली बार 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गईं।
कीमत नए लाइफटाइम उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोना 1,40,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब जानते हैं IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए रेट क्या हैं, साथ ही देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव किस स्तर पर चल रहे हैं।
आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट: 137956 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट: 137404 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 126368 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 103467 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट: 80704 रुपये प्रति 10 ग्राम
भारत के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर का नाम | 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम | 22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम | 18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| कोलकाता | ₹140030 | ₹128360 | ₹105030 |
| मुंबई | ₹140030 | ₹128360 | ₹105030 |
| चेन्नई | ₹140630 | ₹128910 | ₹107610 |
| पटना | ₹140080 | ₹128410 | ₹105080 |
| लखनऊ | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| अयोध्या | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| मेरठ | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| कानपुर | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| गाजियाबाद | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| नोएडा | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| गुड़गांव | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| चंडीगढ़ | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| जयपुर | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| अहमदाबाद | ₹140080 | ₹128410 | ₹105080 |
| पुणे | ₹140030 | ₹128360 | ₹105030 |
| लुधियाना | ₹140180 | ₹128510 | ₹105180 |
| गुवाहाटी | ₹140030 | ₹128360 | ₹105030 |
| इंदौर | ₹140080 | ₹128410 | ₹105080 |
| बैंगलोर | ₹140030 | ₹128360 | ₹105030 |
| भुवनेश्वर | ₹140030 | ₹128360 | ₹105030 |
| केरल | ₹140030 | ₹128360 | ₹105030 |
| रायपुर | ₹140030 | ₹128360 | ₹105030 |
| हैदराबाद | ₹140030 | ₹128360 | ₹105030 |
पिछले दिन क्या रहा सोना की कीमत
भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोने की कीमतों ने दिल्ली के सर्राफा बाजार में अपनी तेजी बरकरार रखी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह पिछले कारोबारी सत्र में 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस साल अब तक, सोने की कीमतों में 31 दिसंबर, 2024 को दर्ज 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से 63,350 रुपये यानी 80.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 50.87 डॉलर यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 December 2025 : चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है और यह लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर अब 2.5 लाख रुपये के स्तर के करीब पहुंचने पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक कीमत बढ़कर 2,28,107 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा।
भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत बढ़कर 2,36,350 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की वायदा कीमतें बढ़कर 2,32,741 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में इस सफेद धातु ने 75 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार कर लिया।
वहीं, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी 2,40,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी बनी हुई है। आगे हम आपको अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे।
भारत के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)
| शहर का नाम | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| मुंबई | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| कोलकाता | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| चेन्नई | ₹2,541 | ₹25,410 | ₹2,54,100 |
| पटना | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| लखनऊ | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| अयोध्या | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| मेरठ | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| कानपुर | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| गाजियाबाद | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| नोएडा | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| गुड़गांव | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| चंडीगढ़ | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| जयपुर | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| अहमदाबाद | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| पुणे | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| लुधियाना | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| गुवाहाटी | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| इंदौर | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| बैंगलोर | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| भुवनेश्वर | ₹2,541 | ₹25,410 | ₹2,54,100 |
| केरल | ₹2,541 | ₹25,410 | ₹2,54,100 |
| रायपुर | ₹2,401 | ₹24,010 | ₹2,40,100 |
| हैदराबाद | ₹2,541 | ₹25,410 | ₹2,54,100 |
पिछले दिन क्या रही चांदी की कीमत
भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत शुक्रवार को 9,350 रुपये बढ़कर 2,36,350 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बुधवार को चांदी की कीमत 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। पिछले चार कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमत 32,250 रुपये यानी 15.8 प्रतिशत बढ़ी है।
