Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, यहां देखें आज के ताजा भाव
Sep 8, 2025, 11:34 IST
Gold-Silver Price : देश में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से भारी उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 106338 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 123170 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
यहां देखें सोने-चांदी के ताजा भाव
सोना 24 कैरेट: 106338 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट : 105912 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 97406 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट : 79754 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 62208 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 : 123170 रुपये प्रति किलोग्राम
