Gold-Silver Price : सोने की कीमत में आया उछाल, यहां देखें आज के लेटेस्ट प्राइस

 
Gold Rate Today December 4, 2025
Gold-Silver Price : सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है हलांकि कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,28,214 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,78,190 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें चढ़कर 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। 

हालांकि चांदी ने गिरावट के साथ 1,80,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़त के साथ 4,207.67 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 58.47 डॉलर प्रति औंस हो गई। वायदा कारोबार में चांदी की कीमत रिकॉर्ड 1,84,727 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि सोना 1,30,766 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 

आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।

यहां देखें ताजा सोने-चांदी के भाव 

सोना 24 कैरेट    128214 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 23 कैरेट    127701 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 22 कैरेट    117444 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 18 कैरेट    96161 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 14 कैरेट    75005 रुपये प्रति 10 ग्राम        
चांदी 999           178190 रुपये प्रति किलोग्राम