Gold Rate Today: सोने के रेटों में आई बड़ी गिरावट, अचानक हजारों में टूटा सोना, देखें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के रेट
Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 December 2025 : सोने की कीमतें लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रही हैं। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत घटकर 1,31,777 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 4 दिन की रिकॉर्ड तेजी मंगलवार को थम गई और सोने की कीमत 1700 रुपये लुढ़क कर 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स)पर सोने का वायदा भाव गिरकर 1,33,789 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना गिरकर 4,277.42 डॉलर प्रति औंस हो गया।
आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
| सोने की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 131777 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 23 कैरेट | 131249 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 22 कैरेट | 120708 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 18 कैरेट | 98833 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 14 कैरेट | 77090 रुपये प्रति 10 ग्राम |
देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरट सोना (₹) | 22 कैरट सोना (₹) | 18 कैरट सोना (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| मुंबई | 13,3860 | 12,2700 | 10,0390 |
| कोलकाता | 13,3860 | 12,2700 | 10,0390 |
| चेन्नई | 13,4730 | 12,3500 | 10,3000 |
| लखनऊ | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| मेरठ | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| गुड़गांव | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| गाजियाबाद | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| नोएडा | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| पटना | 13,3910 | 12,2750 | 10,0440 |
| जयपुर | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| अहमदाबाद | 13,3910 | 12,2750 | 10,0440 |
| पुणे | 13,3860 | 12,2700 | 10,0390 |
| लुधियाना | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| गुवाहाटी | 13,3860 | 12,2700 | 10,0390 |
| इंदौर | 13,3910 | 12,2750 | 10,0440 |
| कानपुर | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| सूरत | 13,3910 | 12,2750 | 10,0440 |
| नागपुर | 13,3860 | 12,2700 | 10,0390 |
| चंडीगढ़ | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| बैंगलोर | 13,3860 | 12,2700 | 10,0390 |
| अयोध्या | 13,4010 | 12,2850 | 10,0540 |
| भुवनेश्वर | 13,3860 | 12,2700 | 10,0390 |
| केरल | 13,3860 | 12,2700 | 10,0390 |
| रायपुर | 13,3860 | 12,2700 | 10,0390 |
| हैदराबाद | 13,3860 | 12,2700 | 10,0390 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 4 दिन की रिकॉर्ड तेजी मंगलवार को थम गयी और सोने की कीमत 1,700 रुपये लुढ़ककर 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,000 रुपये बढ़कर 1,37,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले चार दिनों में मूल्यवान धातु के दाम 6,000 रुपये बढ़े थे और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना में पांच दिन की तेजी का सिलसिला थम गया और 27.80 डॉलर या 0.65 प्रतिशत गिरकर 4,277.42 डॉलर प्रति औंस रहा।
पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना वायदा 341 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 1,33,789 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, फरवरी डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 37.8 अमेरिकी डॉलर या 0.87 प्रतिशत गिरकर 4,297.4 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर था।
