Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई महंगी, देखें देशभर के अलग अलग शहरों में सोने चांदी के रेट
Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 December 2025 : सोना के दाम में लगातार बदलाव जारी है। हालाकि इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी लुढ़कती भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम घटकर 127788 प्रति 10 ग्राम हो गया।
उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोने की बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई, जबकि मंगलवार को यह 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का वायदा की कीमत बढ़कर 1,30,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।
आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
| सोने की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 127788 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 22 कैरेट | 127276 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 20 कैरेट | 117054 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 18 कैरेट | 95841 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 14 कैरेट | 74756 रुपये प्रति 10 ग्राम |
देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरट सोना (₹) | 22 कैरट सोना (₹) | 18 कैरट सोना (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| मुंबई | 13,0320 | 11,9460 | 9,7740 |
| कोलकाता | 13,0320 | 11,9460 | 9,7740 |
| चेन्नई | 13,1250 | 12,0310 | 10,0310 |
| लखनऊ | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| गाजियाबाद | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| नोएडा | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| गुडगांव | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| जयपुर | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| पटना | 13,0370 | 11,9510 | 9,7790 |
| अहमदाबाद | 13,0370 | 11,9510 | 9,7790 |
| पुणे | 13,0320 | 11,9460 | 9,7740 |
| मेरठ | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| लुधियाना | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| गुवाहाटी | 13,0320 | 11,9460 | 9,7740 |
| इंदौर | 13,0370 | 11,9510 | 9,7790 |
| कानपुर | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| चंडीगढ़ | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| बैंगलोर | 13,0320 | 11,9460 | 9,7740 |
| अयोध्या | 13,0470 | 11,9610 | 9,7890 |
| भुवनेश्वर | 13,0320 | 11,9460 | 9,7740 |
| केरल | 13,0320 | 11,9460 | 9,7740 |
| रायपुर | 13,0320 | 11,9460 | 9,7740 |
| हैदराबाद | 13,0320 | 11,9460 | 9,7740 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 800 रुपये बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई, जबकि मंगलवार को यह 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 0.16 प्रतिशत गिरकर 4,201.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
पिछले दिन सोना का वायदा भाव
इस बीच, फरवरी डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 173 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1,30,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फरवरी डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना अनुबंध थोड़ी गिरावट के साथ 4,234.3 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने में मामूली बढ़त हुई, जिसे डॉलर के नरम होने और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की पक्की उम्मीदों से समर्थन मिला। बाजार का सतर्क रुख, साथ ही भूराजनीतिक अनिश्चितताओं ने भी कीमती धातु को और बढ़ावा दिया।
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, प्रवीण सिंह ने कहा कि फेडरल रिजर्व की मौद्रिक बैठक के फैसले से पहले सोना 4,200 डॉलर के आसपास बना हुआ है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक से ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत अंक की कटौती की उम्मीद है। हालांकि, समग्र ध्यान आर्थिक अनुमानों के विवरणों और महंगाई एवं रोजगार बाजार पर फेडरल रिजर्व के रुख पर होगा।
