Gold Price Today: नए साल पर धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें 1 जनवरी के ताजा भाव
Gold Rate Today: नए साल पर अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतर मौका है। आज 1 जनवरी 2026 को सोने की कीमत में गिरावट आई है। आज सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का कीमत नीचे गिरकर 135030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं मुंबई में कीमत 134880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,308.30 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक और ग्लोबल फैक्टर्स दोनों का असर होता है। आइए देशभर के कुछ बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट यहां जानते हैं।
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 135030 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 123790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमतें साल 2025 के दौरान 73.45 प्रतिशत मजबूत हुई हैं। 2026 में इनमें और तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।
चांदी की कीमत
चांदी में भी 1 जनवरी की सुबह गिरावट है। कीमत 238900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 71.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164 प्रतिशत मजबूत हुई है। मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इसके पीछे अहम कारण हैं।
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 123790 135030
मुंबई 123640 134880
अहमदाबाद 123690 134930
चेन्नई 123640 134880
कोलकाता 123640 134880
हैदराबाद 123640 134880
जयपुर 123790 135030
भोपाल 123690 134930
लखनऊ 123790 135030
चंडीगढ़ 123790 135030
