Gold And Silver Price Today: सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, आज इतना महंगा हुआ गोल्ड
Gold And Silver Price Today: जो लोग सोना और चांदी खरीदने के लिए नवरात्रि का इतंजार कर रहे हैं, उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि श्राद्ध के दिनों में सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि नवरात्रि में सोना और चांदी और मंहगा हो सकता है। Gold And Silver Price Today 8 september 2025
दरअसल, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर 8 सितंबर की शाम को सोने के ताजा भाव अपडेट हुए है। जिसके तहत सोना आज 1,699 रुपए बढ़ा है और 1,08,037 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं इससे पहले सोना 1,06,338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी 1,243 रुपए बढ़कर 1,24,413 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं इससे पहले चांदी की कीमत 1,23,170 रुपए प्रति किलो थी। (aaj ka sone ka bhav 8 September 2025)
आपके शहर में कितना है सोने का भाव
-दिल्ली- 24 कैरेट सोना 1,08,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
-मुंबई- 24 कैरेट सोने का भाव 1,08,380 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 99,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
-कोलकाता- 24 कैरेट सोने का भाव 1,08,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 98,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
-चेन्नई- 24 कैरेट सोने का भाव 1,08,770 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 99,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
-भोपाल- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,08,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
