Gold And Silver Price Today: सोने और चांदी ने फिर तोड़े रिकॉर्ड, जानें आज के ताजा रेट

 
Gold and Silver Rate Today:

Gold And Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज यानी 2 सितंबर के सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। दरअसल, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर यह ताजा गोल्ड और सिल्वर रेट जारी किए गए है। जिसके हिसाब से आज यानी मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट के सोने की कीमत 104493 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत 122800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। यह चांदी का नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज देश में 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के रेट क्या रहने वाले है। 

सोने की शुद्धता के हिसाब से 2 सितंबर का ताजा भाव  (Aaj ka Sone Ka Bhav 2 september Gold Rate)

-24 कैरेट सोने का भाव 104493 रुपये प्रति 10 ग्राम है।         
-23 कैरेट सोने का भाव 104075 रुपये प्रति 10 ग्राम है।       
-22 कैरेट सोने का भाव  95716 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

-18 कैरेट सोने का भाव  78370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।     
-14 कैरेट सोने का भाव  61128 रुपये प्रति 10 ग्राम  है। 

आज का चांदी का भाव (2 september Silver Rate)


चांदी 999 का आज का भाव 122800 रुपये प्रति किलो है।