हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर विधायक रणधीर पनिहार के निवास पर समाजसेवी योगराज शर्मा ने लड्डू बाटकर हार्दिक शुभकामनाएं दी
May 5, 2026, 23:48 IST
हिसार 5 मई : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर विधायक रणधीर पनिहार के निवास पर समाजसेवी योगराज शर्मा ने लड्डू बाटकर हार्दिक शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर समाजसेवी हंसराज तनेजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।यह जानकारी हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिये प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने जारी प्रैस रिलीज में दी।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का सरल स्वभाव, कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु प्रदान करें और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर अटूट ऊर्जा प्रदान करें ताकि देश और समाज की सेवा में यूँ ही मार्गदर्शन देते रहें।हरियाणा में पिछले 11 वर्षों में जिस तरह सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की नई परंपराएँ स्थापित हुई हैं, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन केवल एक नारा नहीं, बल्कि धरातल पर उतरा हुआ सशक्त परिवर्तन बना।
