उपचुनाव को लेकर ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन कल

 
उपचुनाव को लेकर ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन कल

झज्जर, 04 मई। जिला में आगामी 10 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं व नगर परिषद झज्जर वार्ड 13 उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि जिला में पंचायत समिति सदस्य वार्ड 14 बहादुरगढ़,गांव धांधलान व गांव बाढसा में सरपंच पद के अलावा झज्जर शहर के वार्ड 13 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव 10 मई को होगा।

उपचुनाव के चलते इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रथम रेंडमाइजेशन  झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार 5 मई को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की जा जाती है। उन्होंने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि व समय के अनुसार उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।