पहले लिए 3 लाख फिर मांगे 1 लाख... व्यापारी से रिश्वत लेते रंगे हाथों राज्य कर अधिकारी गिरफ्तार

 
पहले लिए 3 लाख फिर मांगे 1 लाख... व्यापारी से रिश्वत लेते रंगे हाथों राज्य कर अधिकारी गिरफ्तार
Naya Haryana : उत्तर प्रदेश से  बड़ी खबर सामने आ रही है। में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सहारनपुर में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। मेरठ सेक्टर की ट्रैप टीम ने सोमवार को राज्य कर विभाग में तैनात एक अधिकारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो CTO कार्यालय में सहायक आयुक्त, सचल दल द्वितीय इकाई, दिल्ली रोड सहारनपुर में तैनात था। टीम ने उसे उसके आवास से ही दबोच लिया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। Saharanpur News

मिली जानकारी के अनुसार, मामला एक व्यापारी की शिकायत से जुड़ा है, जो सहारनपुर से रुड़की (उत्तराखंड) तक माल सप्लाई करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी अधिकारी सीमा पर तैनाती के दौरान व्यवसायिक वाहनों की चेकिंग करता था और जानबूझकर बिलों में कमी निकालकर व्यापारियों को परेशान करता था। इसी के जरिए वह अवैध वसूली का दबाव बनाता था।

जानकारी के मुताबिक, शिकायत में बताया गया कि 28 मार्च 2026 को जब व्यापारी जगाधरी से स्क्रैप लेकर रुड़की जा रहा था, तब सहारनपुर बाईपास पर लोटे के पुल के पास आरोपी ने वाहन को रोक लिया। जांच के दौरान बिलों में आपत्ति लगाकर गाड़ी को माल सहित राज्य कर कार्यालय में खड़ा करवा दिया गया और करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना जमा करने का दबाव बनाया गया। Saharanpur News

केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।