किसानों को फसल बेचने में न आए कोई परेशानी : एसडीएम पारस भागोरिया

 
किसानों को फसल बेचने में न आए कोई परेशानी : एसडीएम पारस भागोरिया

ऐलनाबाद, 14 अप्रैल। रबी की फसलों की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने और किसानों को मंडियों में हर संभव सुविधा सुनिश्चित करने की कड़ी में मंगलवार को एसडीएम पारस भागोरिया ने अनाज मंडी व खरीद केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने ऐलनाबाद अनाज मंडी के साथ-साथ तलवाड़ा खुर्द, धोलपालिया, भूरटवाला खरीद के केंद्रों का दौरा कर वहाँ पर दी जा रही सुविधाओं व व्यवस्थाओ का जायजा लिया।


एसडीएम ने खरीद कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी, साफ-सफाई और शौचालयों की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मंडियों में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए और स्वच्छता में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने गेटपास प्रक्रिया को भी जांचा ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।


निरीक्षण के दौरान एसडीएम भागोरिया ने ऐलनाबाद मंडी स्थित अटल किसान-मजदूर कैंटीन भी पहुंचे। वहां उन्होंने कैंटीन में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने वहां भोजन कर रहे किसानों के बीच बैठकर उनसे सीधे बातचीत की। एसडीएम ने किसानों से पूछा कि क्या उन्हें भोजन सही समय पर और उचित गुणवत्ता के साथ मिल रहा है या नहीं।


एसडीएम ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल खरीद के साथ ही उठान कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में भीड़ न जमा हो। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न आए।