विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

 रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाएं हुई सम्मानित, रक्तदान शिविर का आयोजन

 
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

सिरसा, 08 मई। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के निर्देशानुसार रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनां के जन्मदिवस के अवसर पर जिला स्तर पर विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने बताया कि इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम ‘‘मानवता में एकता’’ रखी गई है। कार्यक्रमों की शुरुआत कुष्ठ आश्रम सिरसा में केक काटकर की गई तथा वहां रह रहे परिवारों को फलों का वितरण किया गया। इसके पश्चात रानियां बाजार स्थित रेडक्रॉस भवन में सर जीन हेनरी ड्यूना को माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। आयोजित शिविर में 29 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। नागरिक अस्पताल सिरसा की रक्त संचार अधिकारी डॉ. समता के नेतृत्व में रक्त बैंक की टीम, जिसमें सीनियर लैब टेक्नीशियन ओम प्रकाश, लैब टेक्नीशियन सुभाष, नर्सिंग ऑफिसर सरिता तथा काउंसलर बसंत सैनी ने रक्त संग्रहण का कार्य किया।

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चार संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आजीवन सदस्य कैलाश चंद, नसीब सिंह, भूपेंद्र कश्यप एवं संतोष रानी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान दो जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल एवं श्रवण यंत्र भी प्रदान किए गए।

रेडक्रॉस के प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या प्रवक्ताओं राजेंद्र कुमार, कंवलजीत सेठी, संतोष रानी, गुरचरण सिंह तथा नरेश ग्रोवर ने नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा, द सिरसा स्कूल, प्रूडेंस स्कूल तथा रेडक्रॉस भवन में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं को डमी प्रैक्टिकल के माध्यम से सीपीआर एवं बेसिक फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिया।

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

सहायक सचिव ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल का वीडियो संदेश भी जिले के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में प्रोजेक्टर और एलसीडी के माध्यम से विद्यार्थियों को दिखाया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा के पूर्व सचिव लाल बहादुर बैनीवाल, डॉ. मुनीष मोमी, उप अधीक्षक पवन राणा, एएनएम रोशनी देवी, टीबी प्रोजेक्ट में कार्यरत दुर्गा देवी, मंजू, सुमन तथा रेडक्रॉस का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।