गेहूं उपज की समुचित भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी
झज्जर, 09 मई। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि गेहूं उपज के समुचित भंडारण और लिफ्टिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके लिए सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 37 हजार 826 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि दो लाख 20 हजार 776 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व दो लाख दो हजार 773 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है।
उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 65 हजार मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 854 मीट्रिक टन, ढाकला में 16 हजार 240 मीट्रिक टन, बेरी में 51 हजार 117 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 790 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 399 मीट्रिक टन, छारा में 15 हजार 49 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में दो हजार 15 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 14 हजार 362 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 60 हजार 24 मीट्रिक टन, बादली में 15 हजार 262 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 963 मीट्रिक टन, बेरी में 47 हजार 949 मीट्रिक टन, मातनहेल में 33 हजार 665 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 704 मीट्रिक टन, छारा में 12 हजार 325 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 979 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 13 हजार 905 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि झज्जर मंडी में 57 हजार 681 मीट्रिक टन, बादली में 12 हजार 720 मीट्रिक टन, ढाकला में 11 हजार 350 मीट्रिक टन, बेरी में 44 हजार 943 मीट्रिक टन, मातनहेल में 33 हजार 269 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 531 मीट्रिक टन, छारा में नौ हजार 125 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 805 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 11 हजार 350 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।
