स्ट्रीट वेंडर को जरूरी सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी
उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश अनुसार स्ट्रीट वेंडर पालिसी को प्रभावी ढंग से लागू करना, शहर को व्यवस्थित करना और वेंडरों को एक निश्चित स्थान प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जहां से शहरवासी सब्जी, फ्रूट सहित अन्य सामान की खरीदारी सुगमता से कर सकते हैं।
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल बुधवार
को टाउन वेंडिंग को लेकर अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश दे रहे थे। इस बीच डीएमसी अभिनव सिवाच ने टाउन वेंडिंग जॉन को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने संबंधित अधिकारियों को टाउन वेंडिंग कमेटी गठित करने के साथ साथ शहरों में नए स्ट्रीट वेंडिंग जोन चिन्हित करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़, झज्जर और बेरी शहरों में स्ट्रीट वेंडिंग जोन व्यवस्थित करने और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया जा रहा है।
डीसी ने कहा कि स्ट्रीट वेंडरों को मूलभूत सुविधाएं पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़, झज्जर और बेरी शहरों की मुख्य सड़कों पर अनधिकृत रूप से खड़े होने वाले वेंडरों को निर्धारित वेंडिंग जोनों में स्थानांतरित करने की दिशा में सजगता से कार्य किए जाएं,ताकि ट्रैफिक और अतिक्रमण की समस्या न हो।
उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 9 व 10 मई को बहादुरगढ़ में वेस्ट जुआ रोड और ओल्ड एसडीएम कोर्ट बनाया वेंडर जोन
बैठक में डीएमसी अभिनव सिवाच ने बताया कि बहादुरगढ़ शहर को व्यवस्थित करने की दिशा में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड और दिल्ली-रोहतक रोड पर रेहड़ी फड़ी लगाने वाले वेंडरों को निश्चित स्थान
प्रदान किया जाएगा,जिसके तहत इन क्षेत्रों के वेंडर 9 व 10 मई शनिवार और रविवार को वेस्ट जुआ रोड के दोनों साइड तथा पुराने एसडीएम कोर्ट का स्थान चिन्हित किया गया है ।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर झज्जर नगर परिषद के चेयरमेन जिले सिंह सैनी, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल,झज्जर नगर परिषद के ईओ देवेंद्र सिंह, बहादुरगढ़ नगर परिषद के ईओ संजय रोहिल्ला, एसएमओ बेरी डॉ सुभाष चंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
