Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, इस कारण बढ़ेगा बिजली बिल
24 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर
जानकारी के अनुसार यह surcharge year 2022-24 की अंतिम तिमाही का है और अब तक इसे वसूलने की प्रक्रिया चल रही थी। उपभोक्ताओं को इसके बारे में पहले कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। डिस्कॉम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 24 लाख उपभोक्ताओं के बिल में यह अतिरिक्त सरचार्ज जोड़ा गया है।
ये वे उपभोक्ता हैं जिनसे पहले बकाया राशि नहीं ली गई थी। अधिकारियों का कहना है कि इसमें शामिल उपभोक्ताओं का भार सरकार सब्सिडी के रूप में वहन कर रही है। इसके अलावा, पहले से जारी स्पेशल फ्यूल सरचार्ज भी 7 पैसे प्रति यूनिट की दर से लिया जा रहा है।
रेगुलेटरी सरचार्ज
नई टैरिफ व्यवस्था के अनुसार, उपभोक्ताओं पर 1 रुपए प्रति यूनिट रेगुलेटरी सरचार्ज लगाया गया है। इसका मकसद लगभग 50 हजार करोड़ रुपए के रेगुलेटरी एसेट्स के बोझ को खत्म करना है। इसी सरचार्ज में बेस फ्यूल सरचार्ज की राशि समाहित की जाएगी। जो बकाया पैसा बचता है, वही अब उपभोक्ताओं से लिया जाएगा।
यानी, अब भविष्य में फ्यूल सरचार्ज अलग से बिल में नहीं जोड़ा जाएगा, लेकिन पुराने बकाया का वसूली अभियान अभी जारी है। डिस्कॉम्स ने इसे टैरिफ आदेश लागू होने से पहले निकालने का निर्णय लिया है।
असर आम उपभोक्ताओं पर
इन बदलावों का सबसे ज्यादा असर आम घरों पर पड़ा है। छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं के लिए यह सरचार्ज उनके मासिक बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि का कारण बन रहा है।
हालांकि, सरकार और डिस्कॉम का तर्क है कि यह कदम लंबे समय में लागत का बोझ कम करने और बिजली वितरण की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए जरूरी है।
