Haryana Earthquake: हरियाणा के इस जिले महसूस हुए भूकंप के झटके,आधी रात को कांपी धरती

 
 Earthquake tremors felt in Gurugram

Haryana Earthquake: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram Earthquake) में रविवार की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। खबरों की मानें, तो ये झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान होने की सूचना नहीं है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) का कहना है कि इस भूकंप का केंद्र हिंदूकुश क्षेत्र में था, जो अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है। वहीं भूकंप के झटके दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। इस भूकंप से किसी जनहानी की खबर नहीं है। खबरों की मानें, तो गुरुग्राम में भूकंप और अन्य आपदाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की टीमों को अलर्ट किया हुआ है।