नगर पालिका सांपला के आम चुनाव में मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

 
नगर पालिका सांपला के आम चुनाव में मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

रोहतक, 12 मई: जिलाधीश सचिन गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-16 (1)के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर पालिका सांपला के आम चुनाव में 13 मई को मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए है।

सचिन गुप्ता द्वारा जारी आदेश के तहत सांपला तहसील कार्यालय में स्थापित मतगणना केन्द्र में काडा के कार्यकारी अभियंता अंशुल कादयान तथा मतगणना केन्द्र के बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अरूण मुंजाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा पुलिस बल के प्रभारी निरंतर डयूटी मजिस्ट्रेट के सम्पर्क में रहेंगे।