Diwali Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, दिवाली से पहले मिलेगा इतने रुपये का बोनस

 
Diwali bonus
Diwali Bonus: केंद्र की मोदी सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान कर दिया है । दरअसल, वित्त मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है। 

दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 30 दिन के प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी गई है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि ग्रुप सी और नॉन गजेटेड ग्रुप बी कर्मचारियों को 2024-25 के लिए 30 दिन की सैलरी के बराबर 'एड-हॉक बोनस' दिया जाएगा। वहीं इस बोनस की राशि 6,908 रुपए तय की गई है।

कौन से कर्मचारियों को मिल सकेगा बोनस का फायदा

- खबरों की मानें, तो 31 मार्च 2025 तक नौकरी में रहने वाले कर्मचारी, जिन्होंने 6 महीने लगातार काम किया है, वो बोनस के हकदार होंगे।

वहीं अगर कोई कर्मचारी पूरे साल काम नहीं कर पाया, तो उसे उसके काम किए हुए महीनों के हिसाब से बोनस मिलेगा।

यह बोनस केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के योग्य कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।

इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के सैलरी स्ट्रक्चर पर कार्यरत कर्मचारी, जिन्हें अन्य बोनस नहीं मिलता, वे इस बोनस के लिए हकदार होंगे।

इसके अलावा एड-हॉक कर्मचारी, जिनकी सर्विस में किसी भी तरह का कोई ब्रेक नहीं है, उन्हें भी इस बोनस का लाभ मिल सकता है। 

इसके अलावा पिछले तीन साल में तय दिनों तक काम करने वाले कैजअल मजदरों को 1.184 रुपए का बोनस मिलेगा।

वहीं पिछले तीन साल में तय दिनों तक काम करने वाले कैजुअल मजदूरों को 1,184 रुपए का बोनस मिल सकेगा।