नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर डीघल में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज
- जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने दी जानकारी
Apr 10, 2026, 18:34 IST
झज्जर, 10 अप्रैल। युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रखने, स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने तथा खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 11 अप्रैल (आज शनिवार) को गांव डीघल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी द ना.½ रवि मीणा आईएएस करेंगें। प्रतियोगिता में केवल ब्लॉक स्तर पर चयनित कुल 11 टीमें भाग लेंगी, जिनमें सीनियर वर्ग की 7 लडक़े और लड़कियों की 4 टीमें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।
