जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला जेल लोक अदालत आयोजित
May 6, 2026, 17:40 IST
रोहतक, 6 मई : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा स्थानीय जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 8 मामले रखे गए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया।
सीजेएम विशाल ने जिला जेल का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक बैरक का बारिकी से अवलोकन किया। उन्होंने जिला जेल में बंद कैदी व बंदियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि जेल में पीने का स्वच्छ पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था करवाये। उन्होंने कहा कि जिला जेल में ऐसा कोई भी कैदी या बंदी न हो, जिसके पास पैरवी के लिए वकील न हों। उन्होंने कहा कि किसी भी कैदी या बंदी की अपील को लंबित न रखा जाये तथा जिला जेल में हर माह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करवाया जाये।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक सत्यवान, उप जेल अधीक्षक दिनेश यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सहायक संदीप दलाल, विपिन आदि मौजूद रहे।