Disha Patani Firing Case: हरियाणा के दो गैंगस्टर ढेर, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर की थी फायरिंग

Disha Patani Firing Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं। खबरों की मानें, तो यूपी के गाजियाबाद जिले में बुधवार शाम नोएडा एसटीफ और सीआई यूनिट दिल्ली की टीम ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों की पहचान रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण के रूप में हुई है। ये दोनों रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग से जुड़े हुए थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। खबरों की मानें, तो एसटीएफ नोएडा का कहना है कि बुधवार की शाम करीब 7.22 बजे पर गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो लड़के बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस उन्हें रुकने का इशारा करने वाली ही थी। इससे पहले ही दोनों ने भागना शुरू कर दिया। जब पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से एक गोली टीम के जवान को जा लगी और पुलिस जीप पर भी तीन गन शॉट लगे।
टीम ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से अरुण और रविंद्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। वहीं एक सफेद रंग की अपाचे बाइक भी मिली है। माना जा रहा है कि ये ही वो बाइक है। जिस पर वह बदमाश बरेली गए और फायरिंग करके वापस लौट आए थे।
सीसीटीवी में कैद हुए थे बदमाश
STF की मानें, तो दोनों बदमाश CCTV में कैद हुए थे। दिशा पाटनी के घर फायरिंग करते वक्त अरुण सफेद शर्ट पहने था। जबकि, रविंद्र नीले रंग की टीशर्ट में नजर आया था। ये दोनों पेशेवर शूटर थे।