विभागीय कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण आधारित योजनाओं बारे किया जागरूक

 
विभागीय कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण आधारित योजनाओं बारे किया जागरूक

सिरसा, 17 अप्रैल। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 व महिला सशक्तिकरण आधारित योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को विभागीय कलाकारों ने गांव कोटली व लंबी में कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें लीडर भजन पार्टी जुगती राम, रविंद्र कुमार, लाला राम, सदस्य रामपाल शामिल रहे। कलाकारों ने लोकगीतों के माध्यम से लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि यह कानून विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके जरिए और महिला नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों को बताया कि यह अधिनियम न केवल महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण को मजबूत करेगा, बल्कि समाज के समावेशी और संतुलित विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।