सिरसा में क्रिकेट का महाकुंभ का आगाज़, मनीष सिंगला ने खिलाड़ियों में भरा जोश

 
सिरसा में क्रिकेट का महाकुंभ का आगाज़, मनीष सिंगला ने खिलाड़ियों में भरा जोश
सिरसा। बेगु रोड स्थित कल्याण नगर की गली नंबर 5 में पहला शुद्ध ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पाँच दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने किया। मुख्य अतिथि मनीष सिंगला के आयोजन स्थल पर पहुँचने पर मनीष सिंगला का जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद मनीष सिंगला ने पिच का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया। उन्होंने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए मनीष सिंगला ने कहा कि आज के दौर में जहाँ युवा तकनीक और मोबाइल में उलझे हुए हैं, ऐसे समय में निरोल ग्रामीण क्रिकेट जैसे आयोजन सराहनीय हैं। खेल न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं।

मनीष सिंगला ने कहा कि हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख उद्देश्य नशे पर प्रहार करना हैं इसलिए यह शुरुआत की हैं कि नशे के ख़िलाफ़ युवाओं को जागरूक किया जाए। इस मौके पर पार्षद दीपक बंसल, निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, शुभम गोयल, राहुल वर्मा, रवि, योगेश बिज़ारनिया, राकेश, संजय, राहुल, राजेश, आनंद रावत इत्यादि मौजूद थे।