नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए 8 मई को सायं 6 बजे समाप्त होगा चुनाव प्रचार :- रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार

 - मतदान संपन्न होने के 48 घंटे पूर्व होगा प्रचार खत्म
- 10 मई को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक होगा मतदान
- 13 मई को मतगणना के बाद घोषित किये जायेंगे चुनाव परिणाम
- ईवीएम की कमीशनिंग की गई

 
 नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए 8 मई को सायं 6 बजे समाप्त होगा चुनाव प्रचार :- रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार

रोहतक : सांपला की उपमंडलाधीश एवं नगर पालिका सामान्य चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि नगर पालिका आम चुनाव के तहत 10 मई को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान संपन्न होने के 48 घंटे पूर्व अर्थात 8 मई को सायं 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जायेगा। इसके बाद चुनाव प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे।


अंकिता पुवार ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नगर पालिका सामान्य चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। सांपला स्थित तहसील कार्यालय में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों के लिए स्ट्रोंग रूम स्थापित किया गया है। स्टोंग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा सहित सभी आवश्यक प्रबंध किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की द्वितीय रेंडोमाइजेशन के उपरांत इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की कमीशनिंग की गई तथा इस दौरान इन मशीनों की पूर्ण जांच की गई।


रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के लिए 16 वार्डों मं 16 मतदान केंद्र स्थापित किये गए है, जहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। मतदान पार्टियों को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन की कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 13 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जायेगी तथा मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।