Bribe Case: 10000 रुपये की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, केस में नाम हटाने की एवज मेंं मांगी थी रिश्वत

 
Bribe Case: 10000 रुपये की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, केस में नाम हटाने की एवज मेंं मांगी थी रिश्वत

Bribe Case: उत्तर प्रदेश के मिहींपुरवा में एसीबी की टीम ने चौकी इंचार्ज को 10000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी केस में नाम हटाने और जेल ना जाने देने के लिए दस हजार रुपये मांग रहा था।


एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को थाना मोतीपुर की दौलतपुर चौकी के प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई। एंटी करप्शन टीम चौकी प्रभारी को पकड़कर थाना नानपारा लाई, जहां आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ग्राम दौलतपुर निवासी अवधेश कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि था कि एक विवेचना से उसका नाम हटाने व उसे जेल न भेजने के एवज में चौकी प्रभारी दौलतपुर सुरेश चंद्र गिरि 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। इसके साक्ष्य के रूप में अवधेश ने ऑडियो व वीडियो क्लिप भी टीम को उपलब्ध कराई थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन टीम मंगलवार को निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में मोतीपुर थाने के पास पहुंची। वहां टीम के निर्देश पर शिकायतकर्ता ने चौकी इंजार्ज को दोपहर डेढ़ बजे एक चाय की दुकान पर बुलाते हुए रिश्वत की रकम उसके सुपुर्द की। रिश्वत लेकर जैसे ही चौकी इंचार्ज वहां से जाने लगा, एंटी करप्शन टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

चौकी इंचार्ज को हिरासत में लेते ही आसपास के लोग भौंचक रह गए। हिरासत में लिए गए चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र गिरि को नानपारा थाने पर लाया गया। वहां उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।