Bribe Arrest: 15000 की रिश्नत लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने की थी छापेमारी

 
 Bribe Arrest: 15000 की रिश्नत लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने की थी छापेमारी

Bribe Arrest: मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए महिला सब इंजीनियर सावित्री मुवेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला इंजीनियर जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू में तैनात है। 

शिकायतकर्ता रमेशचंद्र चौहान, ग्राम पंचायत यशवंत नगर के सचिव हैं। उन्होंने लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत में 15वें वित्त आयोग के तहत 4.52 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। इस कार्य के भौतिक सत्यापन और माप पुस्तिका (एमबी) में मूल्यांकन दर्ज करने के एवज में उपयंत्री सावित्री मुवेल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसपी लोकायुक्त ने आरोपित को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप दल का गठन किया। ट्रैप दल ने शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उपयंत्री को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक रेनू अग्रवाल, आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक शैलेंद्र बघेल, मनीष माथुर, श्रीकृष्णा अहिरवार समेत महिला आरक्षक गायत्री और अर्चना की अहम भूमिका रही।