Breaking News: हरियाणा में विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
Sep 9, 2025, 11:22 IST

Breaking News: हरियाणा के अंबाला से एक बड़ी खबर आई है। यहां विशाल मेगा मार्ट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि बिल्डिंग के दोनों तरफ फैल गई है। हिलहाल दमकल की कई गाड़िया मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी भी जानी नुकसान की सूचना नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे विशाल मेगा मार्ट में आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में पूरे मॉल को चपेट में ले लिया। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई, जब मॉल के आगे लगे शीशे आग की गर्मी से चटककर गिरने लगे और धुआं बाहर आने लगा।