Breaking :  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को बड़ी राहत, HC ने किया बरी 

 
Ram Rahim acquitted in journalist Chhatrapati murder case

Breaking : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया है। हालांकि, मामले के अन्य तीन दोषियों कुलदीप, निर्मल और किशन लाल की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई है। गुरमीत राम रहीम के वकील जितेंद्र खुराना ने बताया कि उनके द्वारा शुरू से ही यह तथ्य दिया गया था कि गुरमीत राम रहीम की पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में कोई संलिप्त नहीं है, जिसे अब हाई कोर्ट ने भी माना है। 

जानकारी के अनुसार पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत ने इन सभी को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बता दें कि सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को अक्तूबर 2002 में उन्हें उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। 21 नवंबर 2002 को उनकी मौत हो गई थी। 

साल 2019 में CBI कोर्ट ने राम रहीम को इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फिर गुरमीत राम रहीम ने 2019 के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी। इसमें आज हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। 

वहीं गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में भी 20 साल की सजा काट रहे हैं। गुरमीत राम रहीम वर्तमान में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं।