विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस कॉम्प्लेक्स में रक्तदान शिविर आयोजित
शिविर में 39 युनिट रक्त स्वेच्छा से किया गया दान
झज्जर, 08 मई। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम रवि मीणा ने शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शिविर के दौरान दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, कान की मशीन, बेल्ट, व्हील चेयर भी प्रदान की गई।
रक्तदान शिविर में 39 यूनिट रक्त सिविल अस्पताल, झज्जर के ब्लड बैंक की टीम द्वारा एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम रवि मीणा ने रक्तदाताओं व संस्थाओं के प्रतिनिधियों को विश्व रेडक्रॉस दिवस की बधाई दी तथा रेडक्रॉस के संस्थापक श्री हेनरी डुनांट के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
एसडीएम ने रक्तदान शिविर को समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। यह न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी है, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा भी है।

उन्होंने नागरिकों से समाज की भलाई के लिए रेडक्रॉस से जुड़ने का आह्वान किया।
रेडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार ने एसडीएम रवि मीणा को बुक्का व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
