Bank Holidays in September 2025: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 
Bank Holidays in September 2025: Banks will remain closed for 15 days in September, here is the complete list of holidays

Bank Holidays in September 2025: जो लोग इस महीने अपने बैंक (September Bank Holiday Listके काम निपटाना चाहते हैं, उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सितंबर महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक 15 दिनों तक बंद रहेंगे। जिसके चलते आपको परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बैंक जाने से पहले ये जरूर देख लें कि आपके राज्य में बैंक की छुट्टी तो नहीं है। आइए जानते हैं कि इस महीने बैंक कब-कब बंद रहेंगे। दरअसल, इस महीने (सितंबर 2025) में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 9 छुट्टियां रहेंगी। जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। 

सितंबर महीने की बैंक की छुट्टियों की लिस्ट

3 सितंबर 2025 -(दिन बुधवार) -करम पूजा 

झारखंड में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 


4 सितंबर 2025 -(दिन गुरुवार) -ओणम

केरल राज्य के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 


5 सितंबर 2025- (दिन शुक्रवार) -ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी है

दिल्ली, गुजरात, मिजोरम, झारखंड और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में सभी बंद रहेंगे। 


6 सितंबर 2025- (दिन शनिवार) -ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी

- छत्तीसगढ़ में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा इंद्र जात्रा के मौके पर सिक्किम के सभी बैंकों की छुट्टी है। 

7 सितंबर 2025 (दिन रविवार)

-सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे


12 सितंबर 2025 (दिन शुक्रवार)- ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी का अगला जुम्मा

- जम्मू और कश्मीर में सभी बैकों की छुट्टी है।


22 सितंबर 2025 (दिन सोमवार) - नवरात्रि स्थापना 

-राजस्थान के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी


23 सितंबर 2025- (दिन मंगलवार) - महाराज हरि सिंह की जयंती

-इस दिन जम्मू और कश्मीर के सभी बैंक बंद रहेंगे।


-29 सितंबर 2025 (दिन सोमवार) - दुर्गा पूजा

- असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।  


-30 सितंबर 2025  (दिन मंगलवार) - दुर्गा पूजा

- राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, बिहार और झारखंड के सभी बैंक बंद रहेंगे।