ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता कैंप का आयोजन

 
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता कैंप का आयोजन
सिरसा, 15 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को स्थानीय बरनाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।

प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि कैंप में लीगल ऐड सर्विसेज, एडीआर मेकेनिजम, मिडिएशन 2.0 एवं पॉश एक्ट के बारे में प्रशिक्षणार्थियों व उपस्थित को जागरूक किया गया।

कैंप में असिस्टेंट एलएडीसी दवींदर कौर ने मौजूद लोगों को उपरोक्त विषय पर जागरूक करने के साथ-साथ नालसा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी। जिस पर कानूनी सलाह के लिए संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान डायरेक्टर जितेश कंबोज एवं फैकल्टी दलबीर सिंह आदि मौजूद थे।