Audi Cars: लग्जरी कार खरीदने वालों को तगड़ा झटका, कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान

 
audi car
 

Audi Cars: अगर आप भी  लग्जरी कार खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। जर्मनी की लग्जर कार विनिर्माता कंपनी ऑडी बढ़ती लागत एवं रुपये में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को आंशिक रुप से संतुलित करने के लिए भारत में अपने  वाहनों की कीमतों में 1 अप्रैल 2026 से 2 फीसदी तक बढ़ाएगी। ऑडी इंडिया ने कहा कि बढ़ोत्तरी हर मॉडल में लागू होगी।  विभिन्न मॉडल की 'एक्स-शोरूम' कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की जाएगी। 

ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि हाल में कच्चे माल की लागत बढ़ने और रुपये में उतार-चढ़ाव की वजह से हम 1 अप्रैल से 2026 से रेट में 2 प्रतिशत तक समायोजन कर रहे हैं।  हम अपने ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का असर कम से कम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऑडी

ऑडी इंडिया भारत में वर्तमान में लक्जरी कार और SUV की एक सीरिज बेचती है जिनमें ऑडी क्यू3 से लेकर ऑडी आरएसक्यू8 तक के मॉडल शामिल हैं। इनके रेट लगभग 43.23 लाख रुपए से 2.34 करोड़ रुपए के बीच हैं।ऑटो और वाहन