उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली बच्चों को दिलवाई गई शपथ

 
उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली बच्चों को दिलवाई गई शपथ

रोहतक, 17 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के स्थानीय कार्यालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में कार्यालय द्वारा स्थानीय गांधी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विभाग की टीम द्वारा विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्त अभियान की शपथ दिलवाई गई तथा स्वयं के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी हर प्रकार के नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान की वॉलंटरी सदस्या व साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक ने कार्यक्रम स्थल पर साइकिल से पहुंचकर विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्त अभियान की शपथ दिलवाई गई। नशा मुक्त भारत के तहत न केवल समुदाय, परिवार, दोस्त, बल्कि खुद को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलवाई गई।

क्योंकि परिवर्तन हमारे अंदर से शुरू होता है। इसलिए मिलकर अपने जिला व राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। उपस्थितगण को यह भी संकल्प दिलवाया गया कि वे देश को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा ने बताया कि जिला में तीन नशा मुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे है, जिनमें नशे से पीडि़त व्यक्तियों का इलाज करवाया जा रहा है। नागरिक ऐसी किसी प्रकार की समस्या के बारे में हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर संपर्क कर सकते है।