उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्राओं को दिया गया सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण

 
उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्राओं को दिया गया सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण

रोहतक, 17 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं सिविल डिफेंस की ओर से स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में छात्राओं को सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में 50 से अधिक छात्राएं मौजूद रही।


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को गत दिनों निर्देश जारी किए थे कि वे जिला में सिविल डिफेंस की टीम तैयार करें ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में मदद मिले। उन्होंने सिविल डिफेंस की टीम के लिए महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए थे।

सिविल डिफेंस के सीडीआई नवीन कुमार तथा रेडक्रॉस की ओर से प्रशिक्षण अधिकारी रविदत्त आदि ने विद्यार्थियों को किसी आपात स्थिति में बचाव के तरीके, सिविल डिफेंस, प्राथमिक चिकित्सा तथा सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य शमशेर सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ. सुमन रानी, एनसीसी अधिकारी रेनू पंघाल तथा महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।