Aaj ka Mausam: देश के कई राज्यों में ठंड का अलर्ट, कई राज्यों में होगी बारिश, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

 
IMD Weather Alert: नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, 10,11,12,13 और 14 को बरसेंगे बादल, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
 

Weather Update: देशभर में इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है. मौसम विभाग ने कई जगहों पर शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा अगले 24 घंटे में अंडमान निकोबार, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़कड़ाने की संभावना भी जताई है. इसके चलते निचले इलाके में जलभराव की स्थिति भी हो सकती है. पहाड़ों में भी बर्फबारी के चलते ठंड में इजाफा देखने को मिला है. 

दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में जमकर ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज भारत के कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में वर्तमान में ठंडा और शुष्क मौसम है, जिसमें सुबह के समय कोहरा/धुंध और कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग में बताया कि एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 13 दिसंबर से बनने की संभावना है. इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर से लेकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. वही मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. अन्य प्रदेशों जैसे की ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत नॉर्थ ईस्ट की सेवन सिस्टर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज (गुरुवार) कड़ाके की ठंड पड़ेगी और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा/धुंध छाया हुआ है। दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 23-24°C और न्यूनतम तापमान लगभग 8-10°C तक रहने की संभावना है।

इन राज्यों में छाएगा कोहरा
इन क्षेत्रों में भी मुख्य रूप से साफ मौसम और सुबह के समय धुंध छाई हुई है। कुछ पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.8°C दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले 2 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय धुंधला मौसम रहने का अनुमान है, जिसमें हल्की हवाएं चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा रहने की संभावना है।

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश
इन पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे है और कई ऊपरी इलाकों में हाल ही में बर्फबारी हुई है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं आ रही हैं। मौसम ठंडा रहेगा और कुछ जगहों पर पाला पड़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 10°C से नीचे गिर गया है और मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।