Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन?, ये रहा 27 सितंबर का राशिफल 

 
aaj ka rashifal 16 september 2025 horoscope today
Aaj Ka Rashifal: आज दिन शनिवार है और तारीख 27 सितंबर है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है। 


मेष राशि के लिए आज का राशिफल 

आज सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आज आपको अपने कुछ पुराने मामले उजागर होने का भय बनेगा। जिस काम को लेकर उत्साही हैं, आज उसके लिए आवश्यक सहयोग मिलना मुश्किल है।

वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आपके  सामूहिक कामों में सबका सहयोग मिलेगा। हालाँकि, कुछ लोग जानबूझकर भ्रमित कर सकते हैं। करियर को लेकर चल रहा असमंजस दूर होगा। प्रॉपर्टी क्रय संभव है। अध्ययन में आ रही बाधा आज दूर होगी।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल 

आज तयशुदा कामों में देरी होने से समस्या हो सकती है। रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने में आज सफलता मिलेगी। विपरीत माहौल में कोई भी फैसला लेना आपके लिए मुश्किल रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। पारिवारिक मामलों की अनदेखी करना आपके लिए महंगा पड़ सकती है। बाहरी प्रभाव में आप अपनों को दुश्मन समझ बैठेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है।


सिंह राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आपके विरोधी हार मानकर आपके सामने समझौते का प्रस्ताव ला सकते हैं। कार्यस्थल की समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। यात्रा का योग है। आज सफलता मिलने से खोया हुआ आत्मविश्वास लौट सकता है।

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आप पुराने सौदे छोड़कर नई साझेदारी पर विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अनावश्यक खींचतान बनी रहेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। दौड़धूप करके निजी काम आज आप करवा लेंगे।

तुला राशि के लिए आज का राशिफल 

आज निजी कामों के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। परिचितों की मदद करने से खुशी मिलेगी। व्यापारिक लेन-देन में सवाधानी बरतें। वरना नुकसान हो सकता है। आज किसी दुविधा से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आपके अटके काम को गति मिलेगी। मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार का साथ खुशी और विश्वास बढ़ा सकता है। अधीनस्थों के साथ तालमेल का प्रयास सफल रहेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा।

धनु राशि के लिए आज का राशिफल 

आज लेनदेन में सहकर्मी आरोप लगा सकते हैं। विवाद की स्थिति में अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। आज मित्रों की सलाह लाभदायी हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। खर्च बढ़ेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।


मकर राशि के लिए आज का राशिफल 

आज भाग्योदय के अवसर मिल सकते हैं। छोटे-छोटे काम अटकने से खिन्नता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध आज दूर हो सकता है।

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल 

आज नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिखरे हुंे काम समेटने में परिवार का साथ मिलेगा। आय-व्यय में तालमेल की कमी परेशान रह सकते है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि के लिए आज का राशिफल 

आज पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से मन दुखी होगा। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। अध्यात्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी।