Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 26 सितंबर का राशिफल 

 
Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal: आज दिन शुक्रवार है और तारीख 26 सितंबर है । आइए जानते हैं कि आज आपका दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है। 


मेष राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आपको आपकी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। वहीं आज आप राजनीति के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। प्रियजन से गिफ़्ट मिलने की खुशी होगी। हालाँकि, संतान को लेकर आज चिंता बनी रहेगी। आय में बढ़ोतरी संभव है। काम के सिलसिले में यात्रा का योग है।

वृषभ राशि के जातकों का आज का राशिफल 

आज आपको व्यर्थ की चिंता हो सकती है। मधुर व्यवहार से आज आप विरोधी का दिल भी जीत लेंगे। वहीं महत्वपूर्ण फैसलों में देरी से नुकसान हो सकता है। राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी। धैर्य रखें। गुस्सा न करें ।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल

आज आत्मविश्वास को बल मिलेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय और धन बर्बाद होगा। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है। वहीं आज कारोबारी योजना लाभदायी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल

आ सामाजिक एवं व्यापारिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात से अच्छा लाभ मिल सकता है। बिखरे कामों को समेटने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना है।

सिंह राशि के लिए आज का राशिफल

आज पुरानी परेशानी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन तनाव बना रहेगा। गुस्सा बना बनाया काम बिगाड़ सकता है। साझेदारी में नुकसान की आशंका है। विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित रहेंगे।

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल 

आज मेहमानों की आवाजाही रहेगी। दूसरों से अपनी बात मनवाने के चक्कर में रिश्ते खराब कर लेंगे। कारोबार में मजबूत शुरुआत तरक्की दिलाएगी। अति आत्मविश्वास में गलत फैसले ले बैठेंगे।

तुला राशि के लिए आज का राशिफल

आज व्यापार में बड़े सौदे आपके हाथ आ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद का समाधान संभव है। आज अधिकारियों से काम के संबंध में आश्वासन मिल सकता है। वहीं धार्मिक आयोजनों पर खर्च संभव है।

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल 

आज स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। घरेलू कलह के चलते आज आपका मन अशांत रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। आज कारोबारी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।

धनु राशि के लिए आज का राशिफल 

आज व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें, दुर्घटना का भय रहेगा। साझेदारी में बड़ी योजना हाथ आ सकती है। आज अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

मकर राशि के लिए आज का राशिफल 

आज मित्रों से कहासुनी आपके मन को दुखी कर सकती है। दाम्पत्य संबंधों में टकराव बढ़ सकता है। मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम मिलना मुश्किल है। धार्मिक खर्च की संभावना बनेगी।

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है य। काम का बोझ मित्रों के साथ बांट लें। कार्यक्षेत्र में न चाहते हुए भी आपको समझौता करना पड़ सकता है। आपके अपने ही आपके विरोध में नजर आएंगे।

मीन  राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आपसी झगड़ों को भूलकर आगे बढ़ें, राह आसान होगी। कॅरियर को लेकर तनाव रहेगा। अटका हुआ धन वसूल करने में सफल रहेंगे। नए संपकों में सावधान रहें। वही आज आपको विरोधी उलझाने की कोशिश करेंगे।