Aaj ka Mausam 29 December 2025: हरियाणा, पंजाब समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Aaj ka Mausam 29 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कोहरा और ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। कुछ इलाकों में शीत दिवस और शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।
वहीं 30 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह कोहरा छाया रहेगा। नए साल से पहले उत्तराखंड में भी ठंड का असर तेज रहेगा और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम ?
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर और तेज रहने वाला है। 29 और 30 दिसंबर यानी आज और कल को ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। वहीं 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शीत दिवस की स्थिति और कोहरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम ?
दिल्ली में सोमवर का सुबह घने कोहरे के साथ हुई है। कई इलाकों में सुबह सवेरे विजिबिलिटी जीरो रही। कोहरे का असर ट्रेनों और फ्लाइटों पर भी दिखा। इसके चलते इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट सुबह ठंडी सर्द हवाओं और छाए कोहरे में लिपटे हुए हैं। बदलती दृश्यता के कारण उड़ानों के समय में बदलाव किए गए हैं और संचालन सामान्य से धीमा हो सकता है।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य सात जिलों के लिए रविवार को शीत लहर की स्थिति के संबंध में 'येलो' अलर्ट जारी किया गया जिससे राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मौसम में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई है।राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान का मौसम शुष्क बना हुआ है। आगामी दिनों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश या मावठ होने की संभावना जताई गई है।
