Aaj ka Mausam 06 January 2026: हरियाणा-पंजाब, दिल्ली, यूपी समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj ka Mausam 06 January 2026: देशभर में कोहरे और भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। हिमालयी राज्यों में हो रही बर्फबारी भी मुसीबत बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 4–5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 05 से 07 जनवरी के बीच पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में शीत दिवस की स्थिति रहने की आशंका है। वहीं 06 से 10 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। जिसके प्रभाव से शुष्क और ठंडी हवाएं तेजी से मैदानी राज्यों की ओर चल रही हैं। उत्तरी ठंडी हवाओं के असर के यूपी, बिहार दिल्ली एनसीआर, पंजाब हरियाणा में कड़ाके के की हाड़ गला देने वाली ठंड पड़ रही है।
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर के मैदानी राज्यों में यह यह ठिठुरन भरी कड़ाके की ठंड की स्थिति आने वाले अगले 3-4 दिनों तक बने रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप निकलेगी, लेकिन उसके बाद से तेजी से तापमान नीचे गिरेगा।
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में गिरेगा तापमान
उत्तर से चलने वाली शुष्क और ठंडी बर्फीली हवाओं का असर दिल्ली यूपी के साथ-साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों पर भी पड़ रहा है। इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है।
पंजाब से लेकर बिहार तक शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग का ऐसा अनुमान है कि उत्तर भारत में पंजाब से लेकर बिहार तक मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। वहीं आईएमडी की ओर से आने वाले 3-4 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में तापमान में भी गिरावट जारी रहेगा।
हिमालयी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
भारत के हिमालयी क्षेत्र में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है, वहीं निचली पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे इन राज्यों में भयानक सर्दी पड़ रही है।
