केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जीवन पर आधारित सांग का भव्य आयोजन, ओएसडी गजेंद्र फौगाट समेत संतजन पहुंचे
May 6, 2026, 17:43 IST
रोहतक 6 मई : गांव निंदाना में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जीवन पर आधारित सांग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक ग्रामीण सांग की प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा कला परिषद के निदेशक व ओएसडी गजेंद्र फौगाट सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वयं गजेंद्र फौगाट लोक कलाकारों संग डेरू बजा कर गाते नजर आए। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए लोक कलाकारों के हिट में अनेकों योजनायें बनाई। इस के अलावा गीता जयंती को तीन दिन से बढ़ाकर एक महीने के लगभग तक कर दिया ताकि इसमे आने वाले हजारों कलाकारों को ज्यादा आय हो सके। इस अवसर पर सिद्ध सन्त अमरदास महाराज ने मनोहर लाल के जन्मस्थान की मिट्टी को कलश में प्रवेश कराया और चेयरमैन नवनीत राठी, ग्रामवासी निदाना सबने इसे फौगाट को सौंपा। फौगाट ने कहा कि वे इस पवित्र मिट्टी को केंद्रीय मंत्री तक लेकर जाएंगे ।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकार धर्मेंद्र सांगी ने मनोहर लाल पर आधारित सांग की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। सांग के माध्यम से मनोहर लाल के जीवन संघर्ष, उपलब्धियों और जनसेवा के विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन नवनीत राठी ने गजेंद्र फौगाट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हरियाणा में कला परिषद के माध्यम से संस्कृति की अलख जगाने में फौगाट ने जो ऐतिहासिक कार्य कर दिए वो मनोहर लाल जी के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से ही सम्भव हुआ है।
इस मौके पर सोनू कुंडू, प्रदीप महम,नरेन,प्रदीप राय समेत अन्य संयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार संजय राठी व अन्य को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और देर रात तक सांग का आनंद लेते रहे। पूरा वातावरण उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।