10 सब इंस्पेक्टर समेत 28 पुलिस कर्मी सस्पेंड, छात्रा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी
झारखंड के बोकारो के पिंडराजोरा थाना के 10 सब इंस्पेक्टर, 5 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सहित कुल 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। ये झारखंड के पुलिस इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इसमें बड़े अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।
बता दे कि, 24 जुलाई 2025 को खूंटाडीह गांव में रहने वाली रेखा देवी ने अपनी पुत्री पुष्पा महतो के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, शुरुवाती जांच में पाया गया कि थाने की पुलिस जांच के निर्देशों का पालन नहीं कर रही है, जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पुलिसकर्मियों ने अभियुक्तों के साथ मिलकर केस को रफा-दफा करने के लिए पैसों की लेन-देन भी किया।

मामले की बढ़ती गंभीरता को देख सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिन्होंने महज एक ही दिन में कारवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी के निशानदेही पर पुष्पा महतो का कंकाल भी बरामद किया गया।
जिसके बाद एसपी ने मामले में कारवाई करते हुए देर रात थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।झारखंड पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई, थाने के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड...
बोकारो के पिंडराजोरा थाना के 10 सब इंस्पेक्टर, 5 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सहित कुल 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

बता दे कि, 24 जुलाई 2025 को खूंटाडीह गांव में रहने वाली रेखा देवी ने अपनी पुत्री पुष्पा महतो के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, शुरुवाती जांच में पाया गया कि थाने की पुलिस जांच के निर्देशों का पालन नहीं कर रही है, जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पुलिसकर्मियों ने अभियुक्तों के साथ मिलकर केस को रफा-दफा करने के लिए पैसों की लेन-देन भी किया।
मामले की बढ़ती गंभीरता को देख सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिन्होंने महज एक ही दिन में कारवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी के निशानदेही पर पुष्पा महतो का कंकाल भी बरामद किया गया।
जिसके बाद एसपी ने मामले में कारवाई करते हुए देर रात थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।