महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा 5 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को 2500 नोटबुक वितरित
नया हरियाणा : महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 5 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को 2500 नोटबुक वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति श्री दीपक जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
श्री दीपक जैन ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। यदि बचपन में अच्छी शिक्षा मिलेगी, तभी देश का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेश गोयल एवं संयोजक श्री सुशील गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है। छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए ट्रस्ट निरंतर कार्य कर रहा है।

स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अरुणा नांदल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, प्रेम गर्ग , गणपत राय गोयल, अशोक गुप्ता, नीरज बंसल, पुनीत गुप्ता,प्राचार्या अरुणा नांदल, कृष्ण रंजन, रितिका, अमृता एवं मीनाक्षी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
